December 26, 2025 5:51 pm

डीसीएम श्रीराम समूह के कृषकों द्वारा प्रदेश स्तर पर गन्ना उपज में नया कीर्तिमान

एपीएस न्यूज /ब्यूरो रिपोर्ट

मितौली खीरी। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड की अजबापुर और लोनी चीनी मिल के किसानों ने इस बार राज्य गन्ना प्रतियोगिता (शीघ्र प्रजाति पौधा वर्ग) में इतिहास रच दिया। अजबापुर और लोनी मिल के किसानों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर क्षेत्र एवं डीसीएम श्रीराम समूह का नाम प्रदेश भर में रोशन कर दिया।दो वर्ष पूर्व डीसीएम श्रीराम समूह द्वारा “सुख-समृद्धि का संकल्प, अधिक उपज ही एक विकल्प” के नारे के साथ उपज बढ़ाओ अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत किसानों को विषेशज्ञों द्वारा प्रशिक्षण, वैज्ञानिक खेती, उर्वरक एवं जैविक खाद का उचित प्रयोग, कृषि यंत्रों की उपलब्धता और रोग-कीट प्रबंधन में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस प्रयास का परिणाम अब प्रतियोगिता के शानदार नतीजों के रूप में सामने आया है। गन्ना उपज प्रतियोगिता में ग्राम छत्तापुर (अजबापुर मिल क्षेत्र) के ज्योति प्रकाश सिंह ने 2509 क्विंटल/हेक्टेयर उपज प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि अजबापुर मिल क्षेत्र के ग्राम ओसरी के संत कुमार वर्मा ने 2441.50 क्विंटल/हेक्टेयर उपज लेकर द्वितीय स्थान एवं लोनी मिल क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर के अनुराग शुक्ला ने 2011 क्विंटल/हेक्टेयर उपज के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीसीएम श्रीराम समूह के कृषकों ने पूर्व में वर्ष 2020-21 में हरियावां चीनी मिल के ग्राम पूरा देवरिया के अरविन्द ने 2631 क्विंटल/हेक्टेयर का उपज लेकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2022-23 में हरियावां चीनी मिल के ग्राम पाठकुआं के नागेन्द्र सिंह ने 2758 क्विंटल/हेक्टेयर का उपज लेकर प्रदेश में प्रथम और ग्राम उतरा के श्याम बहादुर सिंह ने प्रदेश में तृतीय स्थान गन्ना प्रतियोगिता में प्राप्त कर चुके है। जबकि वर्ष 2023-24 में अजबापुर चीनी मिल के ग्राम चौगानपुर के सिकन्दर सिंह ने 2510 क्विंटल/हेक्टेयर का उपज लेकर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा था। इससे प्रतीत होता है कि डीसीएम श्रीराम समूह की चीनी मिलों के क्षेत्र के कृषक अधिक गन्ना पैदावार कल्चर की ओर अग्रसर हो चुके है। डीसीएम श्रीराम समूह के अधिशासी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोशन लाल टामक, समूह के सी.ओ.ओ. आशुतोष त्रिपाठी, ग्रुप के इकाई प्रमुख हरियावां चीनी मिल के प्रदीप त्यागी, अजबापुर चीनी मिल के प्रभात कुमार सिंह, लोनी चीनी मिल के राजा श्रीवास्तव एवं रूपापुर चीनी मिल के संजीव तोमर ने विजेता कृषकों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।उन्होने बताया कि तत्काल में लोनी मिल में आयोजित कार्यक्रम में 2500 क्विंटल/हेक्टेयर से अधिक उपज प्राप्त करने वाले किसानों को 50,000, 2000 क्विंटल/हेक्टेयर से अधिक उपज प्राप्त करने वालों को 25,000 एवं 1500 क्विंटल/हेक्टेयर से अधिक उपज प्राप्त करने वाले किसानों को 15,000 की धनराशि पुरस्कार स्वरुप वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में डीसीएम श्रीराम समूह की चारों मिलों के कुल 145 किसानों को यह सम्मान मिला। इससे क्षेत्र के कृषक गन्ने की फसल में अधिक पैदावार लेने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।डीसीएम श्रीराम समूह का यह प्रयास गन्ना किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें