
बारिश में सड़क बनी फिसलन का जाल, ब्रेक लगाते ही अनियंत्रित हुआ गैस से भरा टैंकर
एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट–अनुराग पटेल लखीमपुर खीरी। जिले के फरधान क्षेत्र में बुधवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब भारी मात्रा में एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर लीलाकुआं के पास ओम साईं इंटर कॉलेज के निकट अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। गैस से लबालब टैंकर के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यदि टैंकर से गैस का रिसाव होता या जरा-सी चिंगारी उठती तो आसपास का इलाका किसी बड़े अग्निकांड की चपेट में आ सकता था। हादसे ने एक बार फिर बारिश


































