एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। स्वदेशी जागरण मंच सहित अन्यय ख्याति लब्ध राष्ट्रीय संगठनों के संस्थापक श्रध्येय दांतो पंत ठेंगड़ी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर एक स्वदेशी चौपाल का आयोजन गढ़ी रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में सम्पन्न हुआ। स्वदेशी चौपाल को सम्बोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के सह प्रान्त संयोजक रामू स्वदेशी ने कहा कि राष्ट्र कि सम्प्रभुता के मूल तत्वों में स्वदेशी भाव भी समाहित है। इसी तत्व के आधार पर श्रध्येय दत्तो पंथ ठेंगड़ी जी 23 नवम्बर 1991 में की। वर्तमान में स्वदेशी जागरण मंच सम्पूर्ण भारत में 813 इकाइयों के माध्यम से स्वदेशी आंदोलन चला रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सह संयोजक डॉ अमित ने बताया कि स्वदेशी संकल्प एवं उद्यमिता विकास यात्रा के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। तथा आगामी समय में विभिन्न स्थानों पर स्वदेशी चौपाल एवं स्वदेशी हॉट के माध्यम से आंदोलन को गति दिए जाने कि योजना है। स्वदेशी चौपाल में बोलते हुए आरोग्य भारती के महामंत्री हरे कृष्ण शास्त्री ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल देते हुए स्वदेशी एवं विदेशी उत्पादों के बारे में बताया तथा कहा कि स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग करने से हम अपने देश कि अर्थ ब्यवस्था को और मजबूत कर सकते है चौपाल का संचालन जिला समन्यवयक रामकुमार ने किया। चौपाल में प्रमुख रूप से दीपक गुप्ता,सुरेश चंद्र पटवा, मोहन पटवा, राहुल सर उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक सुरेंद्र जी ने दिया।













