apsnews24live

गोला में नए तहसीलदार दीपक कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला तहसील प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है।नवागंतुक तहसीलदार दीपक कुमार सिंह ने गोला तहसील पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व गोला में तहसीलदार के पद पर अरुण कुमार तैनात थे। उनके स्थानांतरण के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा दीपक कुमार सिंह को गोला तहसील की महत्वपूर्ण कमान सौंपी गई है। दीपक कुमार सिंह इससे पूर्व जनपद लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील में तहसीलदार के पद पर निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके गोला तहसील का चार्ज संभालते ही तहसील परिसर में कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने राजस्व और प्रशासनिक पटल के कर्मचारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की। नवागंतुक तहसीलदार दीपक कुमार सिंह ने कहा कि “शासन की प्राथमिकताओं और जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। तहसील आने वाले प्रत्येक पीड़ित और किसान की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका त्वरित, न्यायसंगत निस्तारण कराया जाएगा। भूमि विवादों, वरासत और पैमाइश से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता के लिए मेरे कार्यालय के दरवाजे हमेशा खुले हैं।”

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!