apsnews24live

दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात, 3 व 4 नवंबर को सनशाइन हॉस्पिटल में निःशुल्क उपकरण पंजीकरण महाशिविर 

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी।दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ डॉ. कौशल वर्मा ने एक बड़ी पहल की है। सनशाइन ट्रस्ट के तत्वावधान में भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 03 एवं 04 नवंबर 2026 को सनशाइन हॉस्पिटल में दो दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण पंजीकरण शिविर का आयोजन होने जा रहा है। शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन इस शिविर का सीधा लाभ ले सकते हैं। निःशुल्क मिलने वाले प्रमुख उपकरण: व्हीलचेयर (साधारण व कमोड युक्त), वॉकर, कान की मशीन, सीट वाली छड़ी, सिलिकॉन फोम तकिया, नी-ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट और सर्वाइकल कॉलर सहित कई अन्य आधुनिक सहायक साधन। पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत, अधिकतम ₹15,000 मासिक आय) दिव्यांगता प्रमाण पत्र (लागू होने पर) सक्रिय मोबाइल नंबर जरूरतमंद लोग समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराएं और इस जनहितैषी पहल का पूरा लाभ उठाएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!