apsnews24live

करवा चौथ व्रत चन्द्रोदय देखने के बाद शुभ: महन्त प्रमोद

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट–अनुराग पटेल

लखीमपुर खीरी। संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत एवं सौभाग्यवती स्त्रियों में अत्यंत लोकप्रिय करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर गुरुवार को बड़े श्रद्धा भक्ति एवं धूमधाम किया जाएगा। चन्द्रोदय रात्रि 08 बजकर 06 मिनट के बाद चन्द्रमा के दर्शन हो जाने पर परम्परागत तरीके से अर्घ्य देकर तथा करवा चौथ से सम्बन्धित पूजन-अर्चन कर इसे विधिवत सम्पन्न किया जायेगा।महन्त प्रमोद जी महाराज श्रीमती चन्द्रकला आश्रम/ संस्कृत विद्यापीठ देवकली तीर्थ स्थल के अनुसार नव विवाहिताएं शादी के पहले वर्ष करवा चौथ का पूजन कर सकेगी। सनातन वैदिक पंचांग के अनुसार 28 अक्टूबर दिन बुधवार को प्रातः 07:35 पर शुक्र उदय हो जायगा। इस लिये पूजा करने में कोई बाधा नहीं है जिनकी भी शादी 2025 में 2026 में हुई हैं, उनको व्रत करना चाहिए शुक्र के नाते कोई दोष नहीं हैं। क्योंकि शुक्र ग्रह करवा चौथ व्रत पूजन एवं चन्द्रोदय रात्रि 08 बजकर 06 मिनट पर अर्घ्य देने के समय से लगभग 36 घंटे पहले उदय हो जायेगें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!