apsnews24live

आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में मनाई गई सरदार पटेल जयंती, मेधावी छात्र सम्मानित

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी।आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय संरक्षक अरविंद पाण्डेय ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 568 देशी रियासतों का विलय कराकर अखंड भारत की नींव रखी।इस अवसर पर आयोजित ‘प्रश्न मंच’ प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने किया। इस दौरान अरुण कुमार, आकाश तिवारी, शीबा बानो, मुस्कान खान, आसिफा खान, साक्षी सोनी, स्वाति वर्मा और एकता कटियार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!