apsnews24live

मैलानी पुलिस का रेलवे स्टेशन से गलियों तक गूंजा मिशन शक्ति 6.0 का संदेश

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद

मैलानी खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति 6.0’ के तहत मैलानी पुलिस ने महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। क्षेत्राधिकारी गोला जितेंद्र सिंह परिहार के कुशल मार्गदर्शन एवं मैलानी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्या के तेज-तर्रार नेतृत्व में पुलिस टीम रेलवे स्टेशन एवं इलाके में सघन जागरूकता अभियान चलाकर अपराधियों और मनचलों को कड़ा संदेश दिया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद साधा और उन्हें महिला संबंधी अपराधों के प्रति सचेत करते हुए अपने अधिकारों के लिए निडर होकर आवाज उठाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित नारियों और छात्राओं को संकट के समय सुरक्षा ढाल बनने वाले सभी आपातकालीन व सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई: 1090: विमेन पावर लाइन (पहचान पूरी तरह गोपनीय), 181: महिला हेल्पलाइन, 1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930: साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन, 112: आपातकालीन पुलिस सेवा, 108 व 102: एम्बुलेंस एवं स्वास्थ्य सेवाएं। क्षेत्राधिकारी गोला व प्रभारी निरीक्षक ने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि है। किसी भी अप्रिय घटना या छेड़खानी की स्थिति में बिना किसी डर के तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर या थाने में सीधे संपर्क करें—पुलिस हर कदम पर बेटियों और महिलाओं के साथ खड़ी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!