गोला पुलिस टीम ने गांधी विद्यालय में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत गांधी स्मारक उच्चतर प्राथमिक विद्यालय थाना गोला जनपद लखीमपुर खीरी मे गोला पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक अपूर्वा शर्मा, महिला उपनिरीक्षक बबिता पटवा, महिला का0 रश्मि ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन ,181 महिला हेल्पलाइन नंबर,1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 112पुलिस हेल्पलाइन नंबर, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा व 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर आदि हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई और लाभान्वित योजनाएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री, सामूहिक विवाह, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि के बारे में जानकारी दी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!