भाकियू अराजनैतिक संगठन का ग्राम अल्लीपुर में हुआ विस्तार, राजेश शुक्ला बनाए गए जिला कोषाध्यक्ष

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। तहसील गोला गोकर्णनाथ के ग्राम अलीपुर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन की मौजूदगी में भाकियू अराजनैतिक संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें राजेश शुक्ला को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया व अन्य को सदस्यता दिलाई गई। जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा कि हमारा संगठन किसान मजदूर के हक की आवाज उठाने के लिए सदैव तत्पर रहा हैऔर हमेशा रहेगा, हमने किसान मजदूरो को उनका अधिकार एवं उनको न्याय दिलाने के लिए कई लड़ाइयां लड़ी है, और किसानों का उन्हें हक भी दिलवाया है और हमेशा किसाने की आवाज को बुलंद करते रहेंगे। इस मौके पर अनुराग मिश्रा, संजीव सिंह, मोहम्मद उस्मान, बृज बिहारी, चांद मोहम्मद, रंजीत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!