apsnews24live

गोला में भाजपा का शंखनाद, उमेश द्विवेदी और अवनीश पटेल के समर्थन में जुटी भारी भीड़

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। नगर के सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर एक विशाल चुनावी बैठक संपन्न हुई। शिक्षक प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने उपस्थित सभी प्रबुद्ध शिक्षकों से जीत का आशीर्वाद लिया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक ने हुंकार भरते हुए आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी और स्नातक सीट से इंजी. अवनीश सिंह पटेल को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अवधेश मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला, संजीव वर्मा, धीरेन्द्र सिंह, प्रबंधक महेंद्र त्रिपाठी, कुलवंत सिंह चीमा, बद्र आलम खान, रामकुमार मौर्य, रामकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व स्नातक मतदाता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!