apsnews24live

दुर्गा जागरण और भागवत कथा में पहुंचे डॉ. कौशल वर्मा,मां भगवती का पूजन कर मांगी क्षेत्र की खुशहाली

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। नवरात्रि के उपलक्ष्य में चीनी मिल क्लब गोला, नगरा सलेमपुर में आयोजित विशाल दुर्गा जागरण और मोहरनिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सनशाइन हॉस्पिटल के संचालक व भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने मां कालरात्रि का पूजन-अर्चन व दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर चीनी मिल के असिस्टेंट केन मैनेजर अवनि पांडे और वीरेंद्र सचान भी मौजूद रहे। डॉ. वर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में शांति, सद्भाव और आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!