apsnews24live

सनशाइन हॉस्पिटल का सिकंदराबाद में महा-कैंप, 400 से अधिक ग्रामीणों को मिला मुफ्त इलाज व दवाएं

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। ग्रामीणों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा सिकंदराबाद (मंदिर के पास) विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की कमान संचालक, वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन एवं भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा ने संभाली। शिविर में डॉ. संजय कुमार (एमबीबीएस, मेडिसिन व मधुमेह विशेषज्ञ) और डॉ. आदिल गफ्फार (दंत रोग विशेषज्ञ) ने बिलहरी, जमूहरा, मूड़ा, सेहरुआ सहित कई गांवों से आए 400 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर दवाएं बांटीं। मौके पर हड्डियों में कैल्शियम, आरबीएस, न्यूरोपैथी, यूरिक एसिड व हीमोग्लोबिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह मुफ्त की गईं।डॉ. कौशल वर्मा ने कहा कि लखीमपुर, सीतापुर, पीलीभीत और बरेली में सैकड़ों कैंपों के जरिए हजारों पीड़ितों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने दोहराया कि मुफ्त इलाज, दिव्यांग उपकरण वितरण, मेधावी बच्चों का सम्मान और गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग का यह सेवा अभियान गोला क्षेत्र के हर गांव तक अनवरत जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!