apsnews24live

आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत

एपीएस न्यूज संवाददाता 

मितौली-खीरी। तहसील मितौली क्षेत्र के मूडा हरदासपुर के मजरा पटसार गांव में धान की कटाई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई। मजदूरी पर कंबाइन मशीन में धान उठाकर डाल रहे मजदूर की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पटसार गांव निवासी रामनरेश यादव (35) पुत्र अमर सिंह परिवार के जीविको पार्जन के लिए मजदूरी करता था। बुधवार को वह गांव के ही एक किसान के खेत में चल रही कंबाइन मशीन पर धान उठाकर डाल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच खेत में ही आकाशीय बिजली गिरने से रामनरेश उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा करीब 20 वर्ष, बेटी 18 वर्ष और छोटा बेटा 16 वर्ष का है। रामनरेश परिवार के भरण-पोषण का मुख्य सहारा था। उसके माता-पिता व पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा हो गया है।परिजनों की सूचना पर मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!