गोला-कुकरा मार्ग बंद को लेकर भाकियू (अरा) ने डी एम को ज्ञापन सौंपा 

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोकर्णनाथ खीरी। गोला कुकरा मार्ग की बंदी को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियो ने लखीमपुर पहुंचकर डी एम दुर्गा शक्ति नागपाल को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा कि अगर यह पुलिया बंद होती है तो किसानों को 25 किलोमीटर चक्कर काट कर गोला फैक्ट्री आना पड़ेगा और किसानों के ऊपर डीजल का अतिरिक्त भार पड़ेगा। जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन देते हुए कहा कि इस गोला कुकरा मार्ग पर लगभग 40 गांव के किसान अपना गन्ना लेकर गोला फैक्ट्री लेकर आते हैं, पुलिया बंद होने के कारण किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों ने ये मांग करी कि अगले तीन माह तक यह निर्माण कार्य आगे बढ़ा दिया जाए, तब तक क्षेत्र के किसानों का ज्यादातर गन्ना गोला फैक्ट्री में सप्लाई हो चुका होगा। खीरी डी एम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बहुत ही धैर्य पूर्वक किसानों की बातों को संज्ञान में लिया,उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग से वार्ता करके समस्या का हल निकाला जाएगा, डी एम ने 2 दिन में समस्या हल होने का आश्वासन भी दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!