apsnews24live

श्रीनगर विधानसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,बूथ कमेटियों का गठन, कार्यकर्ताओं ने भरी जीत की हुंकार

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

लखीमपुर खीरी। कांग्रेस पार्टी द्वारा 140-श्रीनगर विधानसभा के ब्लॉक फूलबेहड़ अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं में सघन जनसंपर्क एवं बूथ गठन अभियान चलाया गया।जिला महासचिव व विधानसभा कोऑर्डिनेटर रामपाल शाक्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष रहमत अली के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने ग्राम सभा आगरा (बूथ 198, 199), अग्गर खुर्द (बूथ 192, 193, 194), खेतासा (बूथ 156) और सिकंदरपुर (बूथ 212) का तूफानी दौरा किया। दौरे के दौरान सर्वसम्मति से निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ग्राम अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सभी बूथों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने और कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत दिलाने का दृढ़ संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!