apsnews24live

AIMIM के जिला मीडिया प्रभारी बने मोहम्मद अकील

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट–अनुराग पटेल

लखीमपुर खीरी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मोहम्मद अकील को जनपद लखीमपुर खीरी का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के निर्देश पर जिला अध्यक्ष नसीम खान ने जिला कार्यालय लखीमपुर खीरी में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी दी। नियुक्ति के बाद मोहम्मद अकील ने पार्टी नेतृत्व और जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को मीडिया के माध्यम से उठाने का प्रयास करेंगे। मोहम्मद अकील की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!