apsnews24live

डॉ. श्रॉफ आई हॉस्पिटल की मीडिया एडवोकेसी संपन्न, नेत्र सुरक्षा और योजनाओं पर हुई चर्चा

एपीएस न्यूज संवाददाता रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल सहदेव मोहम्मदी के तत्वावधान में मीडिया एडवोकेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कोई संबोधित करते हुए भाजपा नेता अशोक सक्सेना ने बताया कि वर्ष 2010 से यह हॉस्पिटल जनपद ही नहीं वरन् आसपास जिलों में भी नेत्र दोष निवारण के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया इस अस्पताल की स्थापना में भाजपा नेता जितिन प्रसाद की अहम भूमिका है उन्होंने ही क्षेत्र में मोतियाबिंद के मरीजों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जनपद से मोतियाबिंद नामक बीमारी जड़ से समाप्त हो गरीबों का निशुल्क उपचार हो इसके लिए इस अस्पताल की स्थापना कराई थी। आज यह अस्पताल पूरी तरह सक्रिय है और अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं जैसे आयुष्मान कार्ड आदि का लाभ मरीज को मिल रहा है। अस्पताल के विजन सेंटर प्रभारी विपिन पांडे ने आंखों की बीमारी काला मोतियाबिंद के लक्षणों पर विचार व्यक्त किए उन्होंने इसके बचाव एवं रोकथाम के उपाय बताए। कार्यक्रम में कैंप लीड समीर अली ने अस्पताल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कविता सिंह कुशवाहा,मूलचंद भारद्वाज, रफी अहमद, करण सिंह अमित वर्मा आशीष राठौर आलोक श्रीवास्तव डॉ अविनाश वर्मा, मनदीप वर्मा सचिन शर्मा, सुरेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!