apsnews24live

नवरात्रि पर शर्मा मोटर्स की महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी का भव्य उद्घाटन, किसान गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब; खरीदारों को सौंपी गईं ट्रैक्टरों की चाबियां

एपीएस न्यूज रिपोर्ट–खुर्शीद आलम

लखीमपुर खीरी। गोला रोड स्थित छाउछ चौराहे पर महिंद्रा ट्रैक्टर के अधिकृत डीलर शर्मा मोटर्स की एजेंसी का भव्य उद्घाटन धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर रॉयल पैराडाइज मैरिज लॉन में आयोजित किसान गोष्ठी में सैकड़ों किसानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े अतिथियों, कंपनी के अधिकारियों और किसानों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि उपनिदेशक कृषि गिरीश चंद्र रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के यूपी हेड राहुल तिवारी एवं एरिया मैनेजर अभिषेक दुआ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। किसान गोष्ठी में आधुनिक कृषि तकनीक, खेती में ट्रैक्टरों की उपयोगिता, कृषि कार्यों को आसान बनाने तथा उन्नत कृषि मशीनरी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को महिंद्रा ट्रैक्टरों की विशेषताओं और खेती-किसानी में उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान किसानों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शर्मा मोटर्स के इस भव्य आयोजन में नवरात्रि के शुभ अवसर पर किसानों द्वारा महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदने का उत्साह भी देखने को मिला। ट्रैक्टर खरीदने वाले किसानों को महिंद्रा कंपनी के अधिकारियों ने स्वयं ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान किसानों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।चाबियां सौंपने का यह क्षण कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा। शर्मा मोटर्स की इस पहल से क्षेत्र के किसानों को अब महिंद्रा ट्रैक्टरों एवं उनसे जुड़ी सुविधाओं की जानकारी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि संसाधनों से जोड़ने और खेती को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में भी यह आयोजन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, कंपनी के अधिकारियों और उपस्थित किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जलपान के साथ किसान गोष्ठी का समापन हुआ। शर्मा मोटर्स की महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी का यह उद्घाटन समारोह क्षेत्र में कृषि मशीनरी और किसानों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!