December 26, 2025 4:07 pm

छोटी काशी गोला में महाराजा अग्रसेन की जयंती पर निकली भव्य शोभयात्रा

एपीएस न्यूज/ संवाददाता रफी अहमद 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। छोटी काशी गोला में महाराजा अग्रसेन की जयंती पर धूमधाम एवं हर्षोउल्लास,रंग बिरंगी रवाईश छोड़ते हुए गाजे बाजे के साथ भजन गाते हुए निकली भव्य शोभायात्रा। शोभायात्रा में घोड़े पर सवार बड़ों व बच्चों ने एक खूबसूरत सी छटा बिखेर कर शोभा यात्रा की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। शोभायात्रा में अग्रबंधु राम प्रकाश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, नीरज गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल, सीताराम केडिया सहित सैकड़ो अग्रबंधु, महिलाएं, बच्चें झूमते गाते और खुशियां बिखेरते नज़र आए,इस भव्य शोभायात्रा ने नगर वासियों का मन मोह लिया। वहीँ सुरक्षा की दृष्टि से गोला कोतवाल अम्बर सिंह के साथ क्राइम इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार सिंह एवं भारी पुलिस बल साथ में मौजूद रहा।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

और पढ़ें