एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट–अनुराग पटेल
फरधान खीरी। ब्लाक फूलबेहड़ के ग्राम पंचायत के अंजनापुर के संविलियन विद्यालय सांडा में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के बच्चों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता का आकलन किया।छात्र-छात्राओं द्वारा सही जवाब देने पर सीडीओ ने पूरे स्टाफ की प्रशंसा की। ग्राम पंचायत में लघु सिंचाई योजना का भी स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दशा दिशा निर्देश दिए।बृहस्पतिवार को विकास खंड फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत अंजनापुर में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने सबसे पहले संविलियन विद्यालय सांडा की शिक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय में बने स्मार्ट क्लास का निरीक्षण करते हुए छात्रों को स्मार्ट क्लास में कंप्यूटर चलाकर दिखाने को कहा। छात्राओं ने कंप्यूटर चलाकर दिखाने के साथ सीडीओ द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सही जवाब दिया। उसके बाद विद्यालय के बच्चों से संवाद किया। बच्चों ने कविता सुनाकर मन मोह लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों की शिक्षा व्यवस्था देखकर सीडीओ ने विद्यालय के समस्त स्टाफ की सराहना करते लगातार बेहतर शिक्षा देने के निर्देश दिए। विद्यालय में भ्रमण के दौरान साफ सफाई, एमडीएम, खेल सामग्री का भी निरीक्षण कर बच्चों को खेल सामग्री देने के निर्देश दिए। विद्यालय के निरीक्षण के बाद गांव में लघु सिंचाई योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। गांव के किसान पंकज कुमार बोरिंग का निरीक्षण किया। पंकज कुमार से सीडीओ ने संवाद करते हुए पूछा बोरिंग का कोई पैसा तो नहीं लिया गया है जिस पर पंकज कुमार ने इनकार करते हुए बताया समय से सामग्री मिल गयी थी। जिसके एवज में कोई पैसा नहीं लिया गया। बोरिंग सुचारू रूप से चल रही है या नहीं सीडीओ अभिषेक कुमार सिंह ने खुद खेत पर जाकर लघु सिंचाई योजना के तहत बनी बोरिंग को पर इंजन लगाकर चलवा कर पानी निकलवा कर देखा। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजराज सिंह, सहायक अभियंता श्याम सुंदर सिंह, सुमित कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी अनुराग पांडे, सहायक विकास अधिकारी आनंद प्रताप सिंह, अवर अभियंता लघु सिंचाई अनिल कुमार, बोरिंग टेक्नीशियन के अतिरिक्त अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।













