March 30, 2026 7:27 pm

एसआईआर को लेकर एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने सभासदों के साथ की बैठक 

एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट-अनुराग पटेल 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी ने नगर पालिका परिषद गोला में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग के लिए सभासदों के साथ एक बैठक की। बैठक में एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बीएलओ और सभासदों के मध्य परस्पर वार्तालाप, सहयोग और एसआईआर को गति प्रदान करने के उद्देश्य से परस्पर परिचय एवं मोबाइल नंबरों का आदान प्रदान करवाया तथा 04 दिसम्बर तक समय से कार्य पूर्ण करवाने के लिए कहा। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने हर सम्भव मदद करने को कहा।बैठक में सभासद नानक चन्द्र वर्मा, आशीष अवस्थी, धर्मेद्र तिवारी, राजेश वर्मा, अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र जायसवाल, दानिश राईस ,धर्मेन्द्र बाल्मीकि भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, कुम्भी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें