एपीएस न्यूज रिपोर्ट–अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। ओम साईं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लीला कुंआ के प्रांगण में वार्षिकोत्सव ‘सरगम 2025’ उत्साह और उल्लास के बीच बड़े ही उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ०आर के कटियार सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग,साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या, विशिष्ट अतिथि श्री रत्न संजय, आई. पी. एस. महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल, लखनऊ सीमांत, विद्यालय संरक्षक भागीरथ वर्मा अपर जिला जज सीतापुर व विद्यालय के प्रबंधक आशुतोष वर्मा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। साथ ही आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रबंधक आशुतोष वर्मा, प्रधानाचार्य रमाशंकर सिंह व उप प्रधानाचार्य जितेंद्र वर्मा द्वारा बुके व स्मृति चिह्न भेंट करके किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य ,ऑपरेशन सिंदूर,ओरी चिरैया, ओ ठान लिया हमने सूरज सा जलना है, स्कूल चले हम, फैमिली बाइंडिंग, वीर अभिमन्यु नाटक, चंदा चमके चम चम, गुरु शिष्य रिलेशन, तारे जमी पर, विकसित भारत का उद्बोधन रवि प्रताप सिंह के द्वारा,हास्य नाटक, सोशल मीडिया,सास बहू व लोक नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए। इन सभी प्रस्तुतियों में बहुत ही प्रेरणादायक और संवेदनात्मक दृश्य थे। इन कार्यक्रमों में महाभारत से वीर अभिमन्यु नाटक की प्रस्तुति जो अधिक ही प्रभावशाली मंचन के साथ बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई। जिसकी प्रशंसा आए हुए अतिथिगणों व प्रांगण में मौजूद सभी ने तालियों के माध्यम से उत्साहवर्धन के साथ दी। इसके बाद विद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसी विद्यालय से आईआईटी में प्रवेश पाने वाले छात्र प्रिंस वर्मा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जिले में दूसरे स्थान को प्राप्त करने वाले छात्र अमन वर्मा को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। तथा हाई स्कूल में स्थान पाने वाले सभी विद्यार्थियों को युवराज दत्त कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर नंदलाल वर्मा के द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में गुरु शिष्य वंश परंपरा को भली भांति समझाते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके द्वारा रचित सरस्वती वंदना के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य रमाशंकर सिंह ने सभी अतिथियों और अभिभावकों को स्नेह पूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा विद्यालय परिवार,शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की।













