December 25, 2025 6:03 am

संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा कस्ता युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह भदौरिया ने पत्रकारों सम्मानित किया

एपीएस न्यूज– ब्यूरो रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी। संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा कस्ता युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट विकास सिंह भदौरिया ने सम्मानित व्यक्तियों के साथ एक विशेष बैठक कर अपने विचार साझा किये कार्यक्रम में संविधान के मूल तत्व समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विकास सिंह भदौरिया ने कहा,”हम जिस पेशे से जुड़े हैं, वही हमारा धर्म और कर्म है। लोगों की मदद करना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। भारतीय जनता पार्टी गरीबों, मजदूरों, महिलाओं आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्तियों का चिंतन करती रहती है बिना भेदभाव के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का अवसर देती है, यही इसकी सबसे बड़ी शक्ति है।” उन्होंने आगे कहा कि वे हमेशा एक साधारण कार्यकर्ता की तरह सेवा भाव से जुड़े रहे हैं और रहेंगे। क्षेत्र के किसी भी कार्यकर्ता व जनता की समस्या में हर वक्त साथ खड़े रहेंगे उन्होंने स्पष्ट किया कि “यदि अवसर मिला तो जिला पंचायत सदस्य मितौली पंचम से लड़ेंगे और आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र की जनता की और बेहतर सेवा करेंगे।भाजपा परिवार के सहयोग से आज क्षेत्र में हमारी पहचान मजबूत हुई है, और हम इसी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।” कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के सम्मानित नागरिक संबंधित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें