March 30, 2026 5:41 pm

मॉडल नहीं, भविष्य की सोच: सेक्रेट हार्ट एकेडमी में छात्रों के नवाचार का प्रदर्शन

एपीएस न्यूज– ब्यूरो रिपोर्ट

‎लखीमपुर खीरी। क्षेत्र के सेक्रेट हार्ट एकेडमी में आयोजित साइंस, आर्ट्स और क्राफ्ट्स एग्जिबिशन 2025 ने यह स्पष्ट किया कि ग्रामीण अंचल के छात्र भी रचनात्मकता और तार्किक सोच में किसी से कम नहीं हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं पत्रकार शेर सिंह राठौर ने सहभागिता की और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का गहन अवलोकन किया। ‎प्रदर्शनी में विज्ञान आधारित प्रयोग, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, सामाजिक समस्याओं के समाधान और कलात्मक अभिव्यक्ति से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने न केवल अपने विचार रखे, बल्कि उनके पीछे का वैज्ञानिक तर्क और उपयोगिता भी समझाई, जिससे उनकी वैचारिक परिपक्वता झलकी। ‎मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां किताबों तक सीमित ज्ञान को व्यवहारिक रूप देने का सशक्त माध्यम हैं। इससे बच्चों में प्रश्न करने, समाधान खोजने और नवाचार की प्रवृत्ति विकसित होती है। प्रदर्शनी के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखते हैं। ‎विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कर छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें