एपीएस न्यूज संवाददाता
गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला गोकरननाथ में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मनाई गई। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन ने सिद्धि विनायक पैलेस गोला में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के विचारों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने की। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के जीवन, संघर्ष और किसान हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कुलवंत सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वे सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। वहीं अपना दल एस के जिला महासचिव कपिल वर्मा ने कहा जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक देश की तरक्की संभव नहीं है। चौधरी चरण सिंह ने कृषि सुधारों, भूमि सुधार कानूनों और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाए। उन्होंने किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। आज भी उनके विचार और नीतियां किसानों के लिए मार्गदर्शक हैं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलनरत रहने और किसान हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई. इस मौके पर अन्य संगठन भारतीय किसान यूनियन अमन संधू को छोड़ भारतीय किसान यूनियन अराज नैतिक में दिखाई आस्था,, सर्वजीत सिंह को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर संगठन के जिला व तहसील स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने और किसानों के हक के लिए संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ। मौके पर सिद्धि विनायक के ओनर अजय वर्मा, अनुराग मिश्रा, रेशम सिंह, धर्मेश सक्सेना, मोहम्मद उस्मान, बृज बिहारी मौजूद रहे।












