एपीएस न्यूज– संवाददाता
गोला गोकर्णनाथ खीरी। तेज़ तर्रार गोला सीओ रमेश कुमार तिवारी ने गोला कोतवाल अम्बर सिंह के साथ रात्रि में संभाली कमान, नगर वासियों की सुरक्षा एवं अमनो सुकून को लेकर कई उपनिरीक्षकों एवं भारी पुलिस बल के साथ बड़ा चौराहा, मोहम्मदी रोड, सर्राफा मार्केट, विकास चौराहा, सब्जी मंडी, मिल रोड एवं अंबेडकर तिराहा तक सन्दिग्ध दिख रहे लोगों से पूंछतांछ करते हुए एवं चेतावनी देते हुए नगर में पैदल गश्त किया। लगातार गोला पुलिस के गश्त से अराजक तत्वों में खौंफ एवं अपराधियों में दहशत एवं खलबली मची है, जिससे इलाके में अपराध ग्राफ गिरा है । साथ ही नगर में वाहन चेकिंग को लेकर पुलिस प्रशासन का रवैया बेहद सख्त दिखाई दिया, क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी, कोतवाल अम्बर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार सिंह, ने कई चौकी प्रभारियों एवं भारी पुलिस बल सहित कई वाहनों की सघन चेकिंग, कार की डिग्गी की चेकिंग करी तथा तेज साइलेंसर भर रहें फर्राटा, वाहनों के हेलमेट, फिटनेस, पेपर लेस, तीन सवारी आदि की सख्ती के साथ चेकिंग कर कई वाहनों के चालान काटे गए , सघन चेकिंग को देखकर कई वाहन चालक गलियों एवं कूंचों से भागते हुए नजर आए।












