March 30, 2026 7:31 pm

धूमधाम से मनाया गया सामाजिक सह–तहड़ी भोज का कार्यक्रम

एपीएस न्यूज रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष वर्मा द्वारा सामाजिक सह–तहड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी मौजूद रहे। इस आयोजन की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके की गई। साथ में ही पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का स्वागत आशुतोष वर्मा व उनकी टीम व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से माला पहना कर व मां सरस्वती की प्रतिमा देकर किया। इस आयोजन में कई भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस आयोजन में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस आयोजन में विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर तहड़ी भोज किया। जो सामाजिक समरसता का प्रतीक है। समरसता तहड़ी भोज भारतीय संस्कृति में एकता का प्रतीक है। यह आयोजन बांसखेड़ा सीतापुर रोड निकट रिलायंस पंप पर उनके कार्यालय पर हुआ इस आयोजन में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें