एपीएस न्यूज– संवाददाता
गोला गोकर्णनाथ खीरी। शबे रात पर्व जिसे शब-ए-बारात भी कहा जाता है इस्लामिक कैलेंडर के शाबान महीने की 15वीं रात को मनाई जाती है। यह रात मुसलमानों के लिए इबादत, दुआ, मगफिरत और कब्रिस्तान में मृतकों की याद में दुआएं करने की खास रात होती है। गोला क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी एवं गोला कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने पुलिस बल के साथ मंगलवार को शब-ए-बारात की रात में मस्जिदों और कब्रिस्तानों का दौरा कर विशेष निरीक्षण किया, ताकि मुस्लिम समुदाय पूरी सुरक्षा के साथ इबादत कर सके। गोला सी ओ रमेश कुमार तिवारी हमेशा सक्रिय रहकर विभिन्न मौकों पर सुरक्षा, चेकिंग, गश्त और धार्मिक स्थलों की व्यवस्था में शामिल रहते हैं। हाल के समय में भी उन्होंने क्षेत्र में पैदल गश्त, यातायात चेकिंग और अन्य सुरक्षा कार्यों का नेतृत्व किया है। पुलिस प्रशासन के द्वारा शब-ए-बारात की रात में मुस्लिम समुदाय को सुरक्षित इबादत का माहौल प्रदान करना। मस्जिदों और कब्रिस्तानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना, गश्त बढ़ाना, भीड़ प्रबंधन और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के साथ साथ रात भर विशेष निगरानी, पैदल/वाहन गश्त, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहता है। इससे मुस्लिम समुदाय को भरोसा मिलता है कि इबादत में कोई व्यवधान नहीं होगा। ऐसी व्यवस्थाएं प्रशासन की संवेदनशीलता और सौहार्द बनाए रखने के प्रयास को दर्शाती हैं।












