March 30, 2026 7:31 pm

शिवम चौराहे पर रोडवेज बसों से जाम की समस्या, अधिवक्ता की शिकायत पर संज्ञान पर एआरएम ने दी चेतावनी

एपीएस न्यूज संवाददाता– रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला गोकर्णनाथ स्थित शिवम चौराहे पर रोडवेज बसों द्वारा सवारी भरने के कारण लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। कॉरिडोर से मात्र 100 मीटर दूर स्थित इस चौराहे को बस चालकों ने अनौपचारिक बस अड्डे में तब्दील कर दिया है, जहां एक साथ 2 से 3 बसें खड़ी रहती हैं। नगर अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी की शिकायत के बाद है, जहां एक साथ 2 से 3 बसें खड़ी रहती हैं। नगर अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी की शिकायत के बाद रोडवेज के एआरएम महेशचंद्र कमल ने अनुबंधित बसों के चालकों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि चौराहे पर बस रोककर सवारी भरी गई, तो संबंधित बस चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिवम चौराहे से बसों का आवागमन अलीगंज, सिनेमा रोड और मोहम्मदी रोड की ओर होता है। बस चालकों का कहना है कि रोडवेज बस अड्डे पर उन्हें पर्याप्त सवारियां नहीं मिलतीं, इसलिए वे चौराहे पर बस रोककर सवारी भरते हैं। इस अव्यवस्था का असर यातायात पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को सीओ गोला रमेश तिवारी का वाहन भी जाम में फंस गया था, जिसके बाद उन्होंने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को फटकार लगाई थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम के समय शिवम चौराहे पर जाम की स्थिति सबसे अधिक गंभीर हो जाती है। वहीं, गोला नगर में कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। जाम का एक अन्य प्रमुख कारण चौराहे के पास कॉम्प्लेक्स के बगल में संचालित मैजिक स्टैंड भी बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि नगर के अंदर किसी भी मैजिक स्टैंड का संचालन नहीं होना चाहिए, इसके बावजूद यह स्टैंड अब तक नहीं हटाया जा सका है। चर्चा है कि यह स्टैंड कथित तौर पर राजनीतिक संरक्षण के चलते अब तक संचालित हो रहा है। इस संबंध में एआरएम महेशचंद्र कमल ने बताया कि गोला बस अड्डे को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए उन्होंने विभाग को पत्र भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय विधायक से भी नगर के आसपास उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें