एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस के जिला महासचिव देवेंद्र कुमार पंकज ने कहा कि मनरेगा कानून समाप्त करने के विरोध में दिनांक 17 फरवरी 2026 को राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव में जाने से रोकने के लिए पूरे प्रदेश में जगह जगह कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें तानाशाह हो गई हैं। न तो सदन में बोलने देंगे और न ही सड़क पर। लेकिन भारत लोकतांत्रिक देश है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में सत्ता की इस तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब उत्तर प्रदेश के मनरेगा मजदूर भाजपा सरकार की विदाई करके देंगे। उन्होंने कहा भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है भाजपा बौखला गई है। जिस सरकार के आने पर गरीबों के घर उजड़े और जाति के नाम पर नफरत पले सड़के सालों तक अधूरी रहे महिला की सुरक्षा सवाल बन जाए नौकरियां बादा बने और एग्जाम मजाक बने तो समझ लीजिए वह सरकार देश नहीं चला रही धीरे-धीरे देश तोड़ रही है और यही कर रही है भाजपा सरकार। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय देश हित में निरंतर देश की जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं उनके नेतृत्व में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चट्टान की तरह देश हित में खड़ा है।जिला सचिव कामिल उस्मानी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों का दमन कर रही है मनरेगा जो गरीबों का रोजगार था उसे खत्म कर दिया है कांग्रेस पार्टी उसे बहाल करा कर मानेगी। कांग्रेस पार्टी का इतिहास संघर्षों से भरा रहा है और देश हित में संघर्ष जारी रहेगा।













