एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर रामकुमार गौतम निर्विरोध एवं महामंत्री पद पर संदीप अवस्थी अपने प्रतिद्वंदी से 56 मत अधिक पाकर विजई हुए। कुल 243 अधिवक्ताओं ने मतदान में भाग लिया।गोला बार एसोसिएशन के चुनाव में रामकुमार गौतम निर्विरोध निर्वाचित हुए। वही महामंत्री पद पर संदीप अवस्थी ने 149 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी जितेंद्र कुमार से 56 मतों से विजई हुए। उपाध्यक्ष पद पर राजीव मिश्रा ने 150 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी से 100 मत अधिक पाकर विजय प्राप्त की। कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार 127 मत पाकर अपने प्रतिद्वन्दी से 51 मत अधिक पाकर विजई हुए, संयुक्त मंत्री पद पर जगबीर सिंह भदोरिया 171 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी से सौ मत अधिक पाकर विजई हुए।गोला बार एसोसिएशन के चुनाव की जीत का तहसील परिसर से आकर सदर चौराहे पर पटाखे दाग कर जीते हुए पदाधिकारियों के साथ समर्थक अधिवक्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया। तत्पश्चात विजयी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ भगवान भोलेनाथ के दरबार में पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।













