एपीएस न्यूज–संवाददाता
मितौली खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग मण्डल लखनऊ के द्वारा 46वीं मण्डल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन दिनांक 16 एवम् 17 फरवरी 2026 स्थान चौक स्टेडियम लखनऊ में किया गया । जिसमें मण्डल लखनऊ के सभी जनपद लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली व लखनऊ समेत 06 जनपदों ने प्रतिभाग किया। खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद लखीमपुर खीरी से विभिन्न विकास खण्ड के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग़ किया। इसी के क्रम में विकास खण्ड मितौली से प्राथमिक विद्यालय खंजननगर की बालिका वर्ग की टीम ने कब्बड्डी खेल में प्रतिभाग किया जिसमें वह फाइनल मैच में पहुंचकर हरदोई से खेलकर वह उपविजेता बनीं। प्राथमिक विद्यालय खंजननगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सलीम अहमद ने बताया मेरे बच्चों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है नियमों का पालन किया और हमारे बच्चों ने बहुत ही कड़ी मेहनत से मण्डल के लिए चयनित हुए थे जिसमें फाइनल मैच में जनपद हरदोई से हार कर उपविजेता बने है । खेल में हार और जीत लगी रहती है हमारे बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत से बहुत छोटे से गांव खंजननगर से निकलकर मण्डल स्तर तक पहुंचे है जिसमें वह उपविजेता बने है ये हमारे लिए, विद्यालय परिवार के लिए,हमारे पूरे ग्राम पंचायत के लोगों के लिये बहुत ही गौरवान्वित पल है । जनपद हरदोई के बालिका वर्ग की कब्बड्डी में जो बालिकाएं जीती है उन्हें व उनके समस्त स्टॉफ को भी बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। बालिका वर्ग टीम में आरुषि देवी कैप्टन,रीमा, आकांक्षा देवी, रजनी, कामनी देवी, रूबी देवी, मानसी देवी, नीलम देवी, स्वाती सिंह, आदि बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।













