एपीएस न्यूज–संवाददाता
लखीमपुर खीरी। मितौली क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में सप्तम सात दिवसीय श्रीचंडी महायज्ञ एवं संतसम्मेलन यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत कन्या भोज विशाल भंडारे के साथ यज्ञ सम्पन्न हुई। श्रीकृष्ण ध्यान योग साधना पीठ ट्रस्ट द्वारा योग साधना,कुशल संचालन मानस मर्मज्ञ हरि बोल महाराज के दिशा निर्देशन में अपराह्न बेला रात्रि बेला में दूरदराज से पधारे मानस मर्मज्ञ कथावाचक पुरुषोत्तम गोस्वामी जी, सीतापुर नैमिषधाम से पधारे महाभारत महारथी आदितेंद्र तिवारी शिखर जी, मानस वक्ता परमविद्वान कौशल जी, मानस वक्ता परमविद्वान प्रभाकर शुक्ला जी, परम विद्वान मानस मर्मज्ञ राम जी तिवारी रामायणी आदि विद्वानों की अमृतमय वाणी से राम कथा भगवत चर्चा, प्रवचन,भजन कीर्तन का स्रोता ने रसपान किया । पूर्णाहुति के उपरांत कन्या भोज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी माताएं बहने भक्त गण मौजूद रहे है।













