March 26, 2026 9:31 pm

थाना पढुवा क्षेत्र में दो सड़क हादसे, एक छात्र और चालक की मौत,डीएम-एसपी ने जताया दुख

एपीएस न्यूज–ब्यूरो रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। थाना पढ़ुवा क्षेत्र में सोमवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र और एक वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। पहला हादसा ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर हुआ, जहां बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की वैन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बेलपुरवा निवासी 17 वर्षीय छात्र चंचल पुत्र विवान की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं। इस दुर्घटना से यातायात नियमों की पोल खुलती नजर आ रही है। कि सात सीटर वाहन में लगभग एक दर्जन छात्र कैसे बैठे। जबकि आए दिन इस क्षेत्र में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। फिर भी यातायात प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। वही दूसरा हादसा तहसील निघासन के ग्राम प्रसादीपुरवा में हुआ, जहां दो बसों की आमने-सामने टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटनाओं की सूचना पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ ख्याति गर्ग जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। प्रशासन ने जांच के आदेश देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें