March 26, 2026 9:31 pm

बूथ स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

एपीएस न्यूज–ब्यूरो रिपोर्ट 

गोण्डा– जनपद के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ई.केडी मौर्य के निवास स्थान पर आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार तिवारी, गुड्डू मौर्य, पूर्व प्रत्याशी मेहनौन शिवकुमार विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष राकेश भारती, विधानसभा महासचिव मिठाईलाल गौतम, दीपक वर्मा, जितेंद्र सोनकर एवं अजय शर्मा जी का आगमन हुआ। बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को तय करने और क्षेत्र में जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम ई.केडी मौर्य, प्रभारी मेहनौन विधानसभा (गोण्डा) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें