एपीएस न्यूज रिपोर्ट –अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की लखीमपुर इकाई द्धारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन एल० आर० पी० गोला रोड स्थित प्रेसिडेंट पार्क में किया गया। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरुजी’ तथा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य रामाशंकर साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता शिक्षा और सामाजिक विकास पर बल दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी सीतापुर के जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्रीपाल राठौर, डॉक्टर एस के साहू, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री संध्या जायसवाल, महेश राठौर, संदीप गुप्ता एडवोकेट,विजय प्रसाद राठौर, हरीश जायसवाल, गंगाराम जायसवाल, आलोक जायसवाल, विवेक जायसवाल, नवीन जायसवाल, राजेश जायसवाल एडवोकेट, राजेंद्र राठौर एडवोकेट, तथा रूपचंद्र जायसवाल, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भाजपा ओबीसी मोर्चा लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार मोदी को भी समाज की ओर से विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में समाज के बंधुओ और नारी शक्ति की गरिमामई उपस्थिति रही। तथा पूरे जिले से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर विकास मंत्री के प्रतिनिधि धनंजय मोदी ने किया। अंत में आयोजन समिति की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी गईं।













