March 30, 2026 3:36 pm

आया ईद का त्योहार, बाज़ार हुए गुलज़ार, मुस्लिम समाज ने भाईचारा कायम रखने की अपील की

एपीएस न्यूज रिपोर्ट–रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। 21 मार्च को खुशियों और मोहब्बत का पर्व ईद-उल-फितर मुल्क में मनाया जाएगा। इस ईद के त्यौहार को लेकर के बहुत ही जोशो खरोश के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग तैयारी में जुट गए हैं, बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुके हैं, महिलाएं, पुरुष और बच्चे जमकर खरीददारी कर रहे हैं, लोगों के अंदर अच्छा खासा ईद को लेकर जोश और जुनून दिखाई दे रहा है महत्वपूर्ण ईद के इस त्यौहार को लेकर शासन और प्रशासन बेहद सक्रियता से इस त्यौहार को संपन्न कराने के लिए अपनी कमर कस चुका है,। वहीं गोला नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपने संदेश के माध्यम से लोगों को अमन शांति और भाईचारे के साथ ईद मनाने व शासन प्रशासन का सहयोग देने की अपील की है।

सभी देशवासियों को ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद आप सभी से गुजारिश है कि इस खुशी के मौके पर ईद के इस त्योहार को आपस में सभी लोग मिलजुलकर मनाए हम अल्लाह से यह दुआ करते हैं कि हमारे मुल्क में अमन शांति और भाईचारा बना रहे।

सभी देशवासियों को ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद आप सभी से गुजारिश है कि इस खुशी के मौके पर ईद के इस त्योहार को आपस में सभी लोग मिलजुलकर मनाए हम अल्लाह से यह दुआ करते हैं कि हमारे मुल्क में अमन शांति और भाईचारा बना रहे।

रमजान उल मुबारक के रोजे पूरे होने पर पूरे विश्व में ईद उल फितर को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ईद के त्योहार को सभी लोग आपस मे मिल जुल कर मनाये। सभी को ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद आप सभी लोगों से एक गुजारिश है कि आप लोग शासन प्रशासन का सहयोग करें।

तीस दिनों की भूख, प्यास व इबादत का उपहार, भाईचारे व प्रेम का प्रतीक ईद-उल-फितर की सभी देशवासियों को बहुत बहुत बधाई। अनेकता में एकता की विशेषता लिए हमारे देश में अमन व चैन की दुआओं सहित सभी प्रेम व सौहार्द के साथ ईद मनाएं। शासन व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

रफी अहमद–पूर्व सभासद– ईद उल-फितर रमजान उल-मुबारक के पूरा होने पर खुशी का त्यौहार मनाते हैं, मुसलमानों का त्योहार इंद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है, इस त्योहार को सभी आपस में मिल के मनाए और खुदा से अपने वतन हिंदुस्तान के लिए अमन, शांति और अपने मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगे। शासन और प्रशासन का पूरा सहयोग करें और एक दूसरे से चाहे वह किसी भी धर्म या मजहब या जाति का हो सभी के साथ मिलकर खुशियां बाटे और खुशियां बिखेरे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें