March 30, 2026 3:23 pm

डीएम व चेयरमैन के प्रयास से मेला चैती को पर्यटन विभाग की आधिकारिक मंजूरी,40 लाख का बजट तय

एपीएस न्यूज संवाददाता / रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। छोटी काशी गोला क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत और गर्व की खबर सामने आई है।जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल व पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के प्रयास से अब ऐतिहासिक मेले को पर्यटन विभाग की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। सरकार की ओर से इस मेले के आयोजन के लिए करीब 40 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। इस बजट से मेले को और भव्य, सुव्यवस्थित व आकर्षक बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग की मंजूरी मिलने के बाद अब गोला का यह मेला न केवल स्थानीय बल्कि बाहरी जिलों और राज्यों के पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्र के व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। मेले में सुरक्षा, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और अन्य सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह निर्णय गोला को पर्यटन के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे गोला नगर की जनता में हर्ष की लहर है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें