एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट–अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। जिला खीरी के पलिया दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित पलिया क्षेत्र के विशालकाय बर्मीज पाइथन (अजगर) देखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांपों की रेस्क्यू सिंगय्यीहा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब किसानों ने खेत में एक करीब 13 फीट लंबा और 30 किलो वजनी एक्सपर्ट जांबाज नाजरून निशा ने महज 3 मिनट के भीतर इस भीमकाय अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। विशेषज्ञों के अनुसार,बर्मीज पाइथन दुनिया के 5 सबसे बड़े सांपों में से एक है, जिसकी लंबाई 20 फीट तक हो सकती है। हालांकि यह जहरीला नहीं होता, लेकिन अपने शिकार को शरीर से जकड़कर मारने (कन्सट्रिक्टर) में माहिर होता है। दलदली और घने जंगलों में रहने वाली यह प्रजाति अक्सर भोजन या गर्मी के कारण रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर लेती है। आईयूसीएन (ज्ब्छ) द्वारा रेड लिस्ट में शामिल इस संरक्षित जीव को पकड़ने के बाद वन कर्मियों ने सुरक्षित रूप से गहरे जंगल में छोड़ दिया है। नाजरुन निशा ने बताया कि वह अब तक 100 से ज्यादा खतरनाक सांप और 10 मगरमच्छ का रेस्क्यू कर चुकी है नाजरुन निशा ने 2022 में दुधवा नेशनल पार्क में अभिप्रेरक के पद पर नौकरी शुरू की थी,उनका काम वन जीवों से गांव के लोगों को बचाव के लिए जागरूक करना है। लेकिन जानवरों से विशेष लगाव होने की वजह से उन्हें विभाग की तरफ से विभिन्न विशेषज्ञों से वन जीवों को पकड़ने का प्रशिक्षण दिलाया गया,निपुणता के बाद यह काम आसानी से करने लगी, जो की नाजरुन निशा दुधवा के पास पालिया से बिलॉन्ग करती हैं उनके पिताजी मैकेनिक इंजीनियर है। पलिया के दुधवा नेशनल पार्क में मेहनत और लगन से वन विभाग टीम द्वारा अपना काम कर रही हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और ऐसे वन्यजीव दिखने पर स्वयं हमला न कर विभाग को सूचित करने की अपील की है।













