एपीएस न्यूज संवाददाता –रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। केन ग्रोअर्स नेहरू पी.जी. कॉलेज गोला खीरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर (18 मार्च से 24 मार्च, 2026) चतुर्थ दिवस के प्रथम सत्र का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.पंकज सिंह के आशीर्वाद से कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आदर्श पटेल एवं डाॅ० अमित कुमार यादव ने स्वास्थ जागरूकता अभियान के अन्तर्गत गोला देहात वार्ड लक्ष्मणजती में फाइलेरिया के बचाव एवं फाइलेरिया की दवा खाने के लिए घर-घर जाकर स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने संपर्क किया। तत्पश्चात् अरूश्री वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धों से मिलकर उनकी स्थिति से अवगत होते हुए उनके लिए आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर समाजशास्त्र के विशेषज्ञ डाॅ० अशोक कुमार ने वृद्धों की वर्तमान सामाजिक स्थिति से अवगत कराते हुए बुजुर्गो को सामाजिक पूंजी बताया। भोजन के उपरान्त द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि शनि अग्रवाल ने सर्वप्रथम अपने द्वारा समाज के लिए किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया साथ ही यह बताया कि समाज में सेवा का भाव हर व्यक्ति में कैसे पहुंच इसकी जिम्मेदारी आज के युवाओं की है युवा ही राष्ट्र शक्ति है इसलिए युवाओं को समाज में अपने मात-पिता, दादा-दादी एवं वृद्ध व्यक्तिओं का सम्मान करते हुए उनको सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डाॅ. सुनील गुप्ता के द्वारा समाज, साहित्य एवं सेवा में अनुशासन पर चर्चा करते हुए सामुदायिक कार्य के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात् प्रश्नोत्तरी सत्र में स्वयं सेवक एवं सेविकाओं ने प्रतिभाग कर लक्ष्य गीत एवं राष्ट्रगान के साथ द्वितीय सत्र का समापन किया। साथ ही रात्रि में निवास के लिए स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने निर्धारित स्थान पर प्रस्थान किया। इस अवसर पर विभिन्न सत्रों में महाविद्यालय के डाॅ० शैलेन्द, डाॅ० योगेश कनौजिया आदि शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।












