March 30, 2026 3:42 pm

कुकरा में ईद उल फितर नमाज इबादत और शान्ति के साथ हुई  

एपीएस न्यूज संवाददाता–रफी अहमद

गोला गोकर्णनाथ खीरी। कस्बा कुकरा क्षेत्र में ईद-उल -फितर के मुबारक त्यौहार को निहायत अकीकत व खुलूस और रवादारी के जज्बे के साथ मनाया,सुबह होते ही ईदगाह में नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा तमाम मुस्लिम भाइयों ने पुरी तवज्जो और खशू-व- खुजू के साथ नमाज अदा की और मुल्क में अमनो-अमान व तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी। नमाज के फौरन बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद पेश की,मोहब्बत व भाईचारे का एक दूसरे को पैगाम दिया। कस्बा कुकरा में ईद-उल- फितर की नमाज कस्बा की ईदगाह में सुबह 8:5 हाफिज अब्दुल सलाम अंसारी व दारुल उलूम में मुफ्ती आदिल अखलाक कासमी,खुशनुमा मस्जिद में इमाम हाफिज सैयद अबरार हुसैन,मदनी मस्जिद में मौलाना अब्दुल कयूम कासमी,मरकज मस्जिद में हाफिज अब्दुल सलाम,मदरसा नफातुल मुस्लिमीन मस्जिद में हाफिज अतीकुर रहमान अंसारी,स्टेट शाही मस्जिद में हाफिज शकील अंसारी,सलेमपुर मस्जिद में मौलाना मोहम्मद अकील ने पैश-ए-इमामत की। कस्बा क्षेत्र की मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की। मस्जिदों के इमामो ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद दी तथा मस्जिदों के इमामों ने मुल्क में अमन व कौम-ए- मिल्लत की सलामती की दुआ की। 137.पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रतिनिधि रोमी कक्कड़ साहनी,तथा कुकरा प्रधान प्रतिनिधि फुरकानुद्दीन उर्फ सिममी, प्रधान हरजिंदर सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक कुमार राणा,इरफान पठान,जिला महासचिव बरकत अली अंसारी, जिला महासचिव कपिल वर्मा, वरिष्ठ नेता सुरेश पटेल,वरिष्ठ पत्रकार अमित वर्मा,जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जौशन,प्रमोद कनौजिया,ऑस्कर वर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना खांन,सर्किल कानूनगो प्रेम सिंह व लेखपाल कैलाश चंद ने कस्बा कुकरा के बाशिंदों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह व मस्जिदों के गेटों पर नमाजियों की सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष मैलानी बृजेश कुमार मौर्या व कुकरा चौकी प्रभारी अवलीश कुमार पवार,दीवान कुलदीप चौधरी,आरक्षी गौरव उज्जवल,शैलेंद्र सिंह,अंकित चौधरी,सहित मैलानी पुलिस बल मुस्तैद रहा। संपूर्ण क्षेत्र में हिंदू मुस्लिम गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए शांतिपूर्वक ढंग से ईद-उल -फितर पर्व त्यौहार मनाया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें