March 28, 2026 10:08 pm

घाघपुर में मनाई गई सम्राट अशोक जयंती, बड़ी संख्या में जुटे लोग

एपीएस न्यूज–ब्यूरो रिपोर्ट 

पसगवां खीरी। घाघपुर क्षेत्र में सम्राट अशोक जयंती का आयोजन डॉ. संजीव मौर्य के नेतृत्व में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट अशोक के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया, जिसके साथ ही पूरे वातावरण में श्रद्धा और सम्मान का भाव व्याप्त हो गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल राठौर (डायरेक्टर गन्ना समिति) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक के आदर्श आज भी समाज को एकता, शांति और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. अमित राठौर एवं रोहित लाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सम्राट अशोक के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बिंद्रा प्रसाद मौर्य, गुलवीर मौर्य, फूलसिंह मौर्य एवं भीमसेन मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र गौतम ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सम्राट अशोक के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें