March 30, 2026 5:37 pm

पीरपुर ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई

साइबर एक्सप्रेस रिपोर्ट– अनुराग पटेल 

लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र के पीरपुर में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जिले भर की ईदगाहों में नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पीरपुर मस्जिद के इमाम नसीर अहमद ने सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर ईदगाह में कई गांवों से आए मुस्लिम भाइयों के साथ मिलकर ईद उल फितर की नमाज अदा कराई। उन्होंने देश में अमन-शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम भाई ईदगाह पहुंचे और अल्लाह से दुआ की।ईदगाह पहुंचे सैदापुर सराय के इमाम आशिक रजा बरकाती ने नाते पाक का कलाम पेश किया।ईदगाह में नमाज से पहले मौलाना नसीर अहमद व मौलाना आशिक रजा बरकाती ने तकरीरें कीं। उन्होंने इस्लाम में रमजान और ईद के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को महत्वपूर्ण नसीहतें दीं।ईद उल फितर का त्यौहार अमन और शांतिपूर्वक भाई चारे के साथ मनाए।इस मौके पर पीरपुर मस्जिद के सदर मुस्तकीम अली, खजांची अल्ताफ अली, मुश्ताक अली, सदस्य तालिब अली, अली अहमद, कल्लन हुसैन,अज़ीज़ अली, रसीद, शकील, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेशचंद्र , शाबान सिद्दीकी पत्रकार व सैदापुर भाऊ से डाक्टर मोहब्बत अली, मन्योरा से मुश्ताक अली व रियाज़ अली आदि मुस्लिम भाई मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें