एपीएस न्यूज संवाददाता/ रफी अहमद
गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला सी ओ रमेश तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक गोला अम्बर सिंह के साथ नगर में किया पैदल मार्च, ताकि क्षेत्र व नगर में अमन चैन, कानून व्यवस्था के साथ शांति कायम रहे। नगर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एवं क्षेत्र व नगर की जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए, नगर वासियों को भय मुक्त रखने के लिए अशोक चौराहा, मोहम्मदी रोड, सर्राफा मार्केट, विकास चौराहा, सब्जी मंडी, मिल रोड एवं अंबेडकर तिराहा एवं नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर, लिया जायजा, इस पैदल गश्त में सी ओ रमेश तिवारी के साथ इंस्पेक्टर गोला अम्बर सिंह, सिंह, सीनियर सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह,उपनिरीक्षक योगेश कुमार, उपनिरीक्षक राजन कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव के साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।













