डाकिया ने पैन कार्ड, डिग्रियां कूड़े में फेंकी, गुनाह कबूला,बांकेगंज मामले में मध्य प्रदेश भेजी चार्जशीट

एपीएस न्यूज संवाददाता/ रफी अहमद 

 गोला गोकर्णनाथ खीरी। बांकेगंज में महत्वपूर्ण दस्तावेज कूड़े में फेंकने के मामले में डाकिया के खिलाफ चार्जशीट मध्य प्रदेश भेज दी गई है। जांच में सामने आया है कि मध्य प्रदेश निवासी डाकिया बॉबी ने ग्राहकों को दस्तावेज न देकर अपने पास रख लिए थे और फर्जी हस्ताक्षर कर पोस्टमास्टर को डिलीवरी की जानकारी दी थी। गोला एसडी आई अमिनेश राय के अनुसार, बांकेगंज के पूर्व डाकिया को कैंसर होने के कारण उसने सभी डिस्पैच दस्तावेज बॉबी को सौंप दिए थे। बॉबी ने कुछ दस्तावेज वितरित किए, लेकिन अधिकांश अपने पास रख लिए। दिसंबर में उसका तबादला मध्य प्रदेश हो गया था। तबादले के बाद बॉबी ने ये दस्तावेज किसी को हस्तांतरित नहीं किए और उन्हें कबाड़ में फेंक दिया। वह पोस्टमास्टर को फर्जी हस्ताक्षर कर बताता रहा कि आर्टिकल डिलीवर हो गए हैं। जब उसने किराए का कमरा खाली किया, तो मकान मालकिन मायादेवी शंखवार को सभी दस्तावेज मिले, जिससे इस मामले का खुलासा हुआ। बॉबी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इन दस्तावेजों में छात्र-छात्राओं की कॉलेज डिग्रियां, पैन कार्ड, बैंक चेक बुक और एटीएम कार्ड शामिल थे, जिन्हें लोगों तक पहुंचाया जाना था। एसडीआई अमिनेश राय ने बताया कि चार्जशीट के बाद उच्चाधिकारी इस मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें

error: Content is protected !!