एपीएस न्यूज संवाददाता इमरान मंसूरी
मोहम्मदी खीरी। पूर्व सभासद मोनिस अंसारी ने नगर के मोहल्ला देवीस्थान की मुख्य समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। 1– देवीस्थान से जो रोड पुवाया हाईवे पर मिलता है उस रोड पर जो कब्रिस्तान है उसमें कई महीनो से पानी भरा है जिसके कारण वहां कोई भी तदफीन (अंतिम संस्कार) नहीं हो पा रहा है। इस समस्या के लिए यह लोग कई बार उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं पर अभी तक इस समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ। 2– देवीस्थान से जो रोड पुवाया हाईवे पर मिलता है इस रोड पर कई कब्रिस्तान हैं। इस रोड पर काफी संख्या लोगो का आवागमन होता है। इस रोड पर अधिक मात्रा में पानी भरा रहता है इसकी वजह से इधर से निकलना भी मुश्किल होता है इस भरे हुए पानी में कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इन मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह को सौप प्रार्थना पत्र क्षेत्रीय विधायक ने कहा जल्दी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।













