एपीएस न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट–अनुराग पटेल
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी में बेहजम रोड स्थित पीके इंटर कॉलेज मार्केट के निकट शुक्ला परिवार के द्वारा उनके प्रतिष्ठान रमा कंप्यूटर,रमा इंटरप्राइजेज, श्री रमा ज्वेलर्स व कृष्णा इंटरप्राइजेज पर मकर संक्रांति के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आस पास के मौजूद लोगों के साथ-साथ गुजरने वाले राहगीरों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर रमा कंप्यूटर के प्रोपराइटर राजा शुक्ला,रमा इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर सुषमा शुक्ला, श्री रमा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अवधेश कुमार शुक्ला, कृष्णा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर आयुष शुक्ला, श्रीनिवास शुक्ला, हर्षित शुक्ला, अंशुल राठौर, शैलेंद्र बाजपेई, डॉ संकटा प्रसाद वर्मा, दिलीप त्रिपाठी, सृष्टि शुक्ला, दृष्टि शुक्ला, बलराम राठौर, पंकज मिश्रा, संदीप वर्मा और अरुण सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।













