February 9, 2026 6:30 am

फरधान ओवरब्रिज पर हादसे के बाद लगाया गया रेडियम बिना संकेतक राष्ट्रीय राजमार्ग से मिलीं पट्टियां

एपीएस न्यूज–संवाददाता 

गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला-लखीमपुर नेशनल हाईवे पर स्थित फरधान ओवरब्रिज पर गुरुवार को एक कार के बोल्डर से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग (पी डब्ल्यू डी) ने गुरुवार रात गोला गोकर्णनाथ में बोल्डर पर रेडियम पट्टियां लगवाईं। हालांकि, शुक्रवार को ये पट्टियां हवा में बिखरी हुई मिलीं, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस हादसे के बाद भारी आक्रोश है। पिछले एक सप्ताह से इस ओवरब्रिज के रास्ते में लगे बोल्डरों से वाहनों के टकराने की घटनाएं लगातार हो रही थीं।गुरुवार सुबह भी लखीमपुर से आ रही एक कार (UP32RF3619) ओवरब्रिज के रास्ते पर लगे पत्थर से टकरा गई। इस दुर्घटना में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल फरधान सीएचसी भेजा गया, जहां से उन्हें ओयल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी राहुल अग्रवाल (30) की मौत हो गई। बाराबंकी के राउडी निवासी सोनू (30) और आसिफ (25) का इलाज जारी है। उल्लेखनीय है कि गोला और फरधान में दोनों ओवरब्रिज का निर्माण पिछले पांच वर्षों से चल रहा है। इस बीच, 10 सितंबर 2024 से टोल टैक्स भी शुरू कर दिया गया।निर्माणाधीन ओवरब्रिज और खराब रास्ते को लेकर किसान संगठनों के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाओं ने भी टोल टैक्स का विरोध किया था, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और टोल टैक्स लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा कोई संकेतक नहीं लगाए गए और सड़क की सफेद पट्टियां सीधे ओवरब्रिज से मिला दी गईं।फरधान ओवरब्रिज के पास स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग को लगातार इन दुर्घटनाओं के बारे में अवगत कराया था, लेकिन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। डॉक्टर के अनुसार, विभाग अब रेडियम पट्टियां लगाकर अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास कर रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

और पढ़ें