एपीएस न्यूज –संवाददाता
बरवर खीरी। बरवर क्षेत्र के विद्यालय प्यारे लाल पटेल मेमोरियल पब्लिक इण्टर कालेज भौनापुर बरवर खीरी में बसंत पंचमी का कार्यक्रम व नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें विद्यालय के समस्त भैया/बहनों नें व अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भाग लिया। संचालक संदीप वर्मा ने सभी भैया /बहनों को पढने के लिए प्रेरित किया और आपसी ताल – मेल बनाने व सभी का सम्मान करने के निर्देश दिए। इस शुभ अवसर पर विद्यालय संचालक – संदीप वर्मा, प्रधानाचार्य–वी के यादव,वरिष्ठ अध्यापक–रामकिशोर यादव, श्रीकान्त अवस्थी,कार्यालय प्रमुख-खिलेन्द्र वर्मा,परीक्षा प्रमुख–विपिन कुमार यादव, सांस्कृतिक प्रमुख व मीडिया प्रभारी–प्रदीप सावरिया अध्यापक- जितेन्द्र कुमार, सुखमेंल सिंह, ओमपाल,लवलेश वर्मा, सुरजीत वर्मा,धीरेन्द्र शुक्ला, आदेशपाल, अध्यापिका- मोनी राठौर,अनुपम शर्मा,ज्योति शर्मा,आरती देवी,हिमांशी शुक्ला,गार्गी वर्मा,योगश कुमारी ,स्वेता कुशवाहा आदि सभी अध्यापक बन्धु उपस्थित रहे।













